मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा महिला व पुरुषों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत
घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार को दिन निकलते ही हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जिसमें पुरुष व महिलाएं शामिल है जबकि इस घटना में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक परिवार हरियाणा के फरीदपुर से अस्थि विसर्जन करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। दिन निकलते ही हुए इस भीषण हद से को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की है। घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है घटना के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है
दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का है जहां सुबह दिन निकलते ही हाईवे के किनारे एक खड़े ट्रक से तेज गति से आ रही एक कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परख़च्चे उड़ गए। और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल भिजवाया जहां पांच लोगों को डॉक्टर ने मदद घोषित कर दिया जबकि दो को गंभीर हालत में हर सेंटर रेफर किया गया जिसमें एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई इस प्रकार कुल 6 लोगों की मौत इस घटना में हुईहै।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के फरीदपुर निवासी महेंद्र की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। परिवार बुधवार को सुबह अस्थियां विसर्जन करने के लिए हरिद्वार जा रहा था। जैसे ही उनकी कार जयदेव होटल के पास पहुँची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों की मौके पर ही चीख–पुकार मच गई। पीछे से आ रहे परिजनों ने यह मंजर देखा तो कोहराम मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक 6 लोगों ने दम तोड़ दिया था। हादसे में मृतकों की पहचान महेंद्र के बेटे पीयूष, पत्नी मोहनी, बेटी अंजू, भाई राजेंद्र, भतीजे विक्की और कार चालक शिवा के रूप में हुई है।
जबकि महेंद्र का छोटा बेटा हार्दिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस पूरे घटनाक्रम को वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया।
सीओ फुगाना रूपाली राव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की पूरी जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार और गांव में मातम छा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतको के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। और पुलिस प्रशासन को घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं
मौके पर पहुंचे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने हादसे का कारण हाईवे पर बने ढाबों को बताया जिसके कारण हाईवे के किनारे बड़े-बड़े ट्रक वाले खड़े रहते हैं और जिन कारण लगातार घटनाएं होती है