अखिलेश यादव की प्रेरणा से समाजवादी पार्टी ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री

अखिलेश यादव की प्रेरणा से समाजवादी पार्टी ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री

सपा विधायक पंकज मलिक जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने राहत सामग्री ट्रक को दिखाई झंडी

मुजफ्फरनगर : समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के नेताओं व पदाधिकारियों के सहयोग से पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु राहत सामग्री भेजी गई।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राहत सामग्री ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सपा विधायक पंकज मलिक सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि हर किसी के दुख सुख में साथ खड़े रहना तथा आपदा संकट की घड़ी में मदद को आगे आना ही समाजवादी पार्टी की पहचान है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से ही हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की सहायता से अपने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों भाई बहनों के लिए सहायता भेजी जा रही है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,प्रदेश सचिव नौशाद अली,महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,सोमपाल सिंह कोरी,रविकांत त्यागी,पवन बंसल, राष्ट्रीय सचिव सपा युवजन सभा सचिन पाल, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी पूजा अंबेडकर सपा नेता इमलाक प्रधान,चौधरी यशपाल सिंह,बालेंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड राशिद मलिक, विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी संजीव आर्य, अनुज कुमार गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, डॉ नूर हसन सलमानी, सपा सोशल मीडिया प्रभारी नावेद रंगरेज,सरदार तरनजीत सिंह,इमरान खान एडवोकेट,मीर हसन,शौर्य भारद्वाज, शशांक त्यागी, शाहनवाज मलिक, लोकेंद्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *