पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रजापति समाज में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रशासन को दिया ज्ञापन, कर डाली ये मांग 

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रजापति समाज में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रशासन को दिया ज्ञापन, कर डाली ये मांग 

मुजफ्फरनगर : प्रजापति समाज ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हुए हमले को लेकर उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है जिसमें कहा गया कि गायत्री प्रसाद प्रजापति पूर्व कैबिनेट मंत्री अमेठी निवासी व पूर्व विधायक राजनैतिक दूवेश भावना से जो लखनऊ उत्तर प्रदेश जेल में एक केस में बंद है घटनाक्रम 30 सितम्बर 2025 को जेल में बंद एक हत्या अपराधी हमलवार विश्वास राजपूत (जो आईपीसी की धारा 307/ 302 यानी हत्या आरोप में 2022 से बंद कैदी ) ने गायत्री प्रसाद प्रजापति के सिर पर जान से मारने की नियत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।
जिस पर पूर्व मंत्री जी के सिर पर करीब 15 से अधिक टांके आये जो इस समय केजीएमसी लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती है जहाँ इलाज चल रहा है ।
घटना की हम सभी जनमानस और प्रजापति‌ संगठन इस जानलेवा घटना की कड़ी निंदा करते हैं
जेल में किसी भी कैदी पर हमला जेल प्रशासन, उत्तर प्रदेश शासन और सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की भारी खामियों को उजागर करता है कि इतनी भारी सुरक्षा में भी हत्या आरोपी द्वारा निहत्थे पू्र्व मंत्री के उपर कातिलाना हमला होना निंदनीय है जिससे सरकार, शासन, जेल प्रशासन पर सुरक्षित रहने का विश्वास उठ रहा है। उनकी मांग है कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति  के उपर कातिलाना हमले व सुरक्षा के सम्बन्ध में मांग करते हैं
1- न्यायिक मजिस्ट्रेट से जेल के अंदर हुए घातक हमले की जांच करायी जाय
2- गायत्री प्रसाद प्रजापति को जेल में अन्य अपराधी कैदियों से अलग स्पेशल बैरक में सुरक्षा कर्मियों की देखभाल में रखा जाय जहाँ अन्य अपराधियों की आवाजाही ना हो।
3 – जेल से पैरोल पर रिहा किये जाये।
4- हमलावर हत्यारे आरोपी को दूसरे जनपद की जेल में निरुद्ध कराने की मांग करते हैं
क्योंकि ये एक सुनियोजित षड्यंत्र हत्या का प्रयास है और हत्यारोपी पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए आप पर पूरा भरोसा है और गायत्री प्रसाद प्रजापति  को न्याय मिलेगा और आम जनमानस में विश्वास कायम रहे ।।
हम सभी जनमानस को आप पर पूर्ण विश्वास है। आपकी महान कृपा होगी।
ज्ञापन दिया प्रमोद कुमार प्रजापति‌ जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजसेवियों सागर प्रजापति‌, कपील प्रजापति‌ युवा शक्ति अध्यक्ष, रमेश प्रजापति‌ अध्यक्ष यादे प्रजापति‌ समिति,एडवोकेट उदयपाल प्रजापति‌, एडवोकेट रामनिवास प्रजापति‌ , राहुल प्रजापति‌, सचिन प्रजापति‌, मांगेराम प्रजापति‌, अंकित कुमार, बलराज प्रजापति‌, सत्यवीर सिंह प्रजापति‌ राष्ट्रीय महासचिव, प्रेम कुमार, सुरेश चंद प्रजापति‌, नितिन कुमार, सोमपाल प्रजापति‌ , जितेंद्र कुमार, उत्कर्ष कुमार, मनीश प्रजापति‌ महासचिव, निर्दोष कुमार, विपुल, गौरव, मुकेश प्रजापति‌ , राजा, अमित कुमार, आदि ने मांगपत्र दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *