राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वें स्थापना दिवस पर कई स्थानों पर निकाला गया पथ संचलन, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान पथ संचलन में हुए शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वें स्थापना दिवस पर कई स्थानों पर निकाला गया पथ संचलन
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान पथ संचलन में हुए शामिल

मुज़फ्फरनगर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में रविवार को मुजफ्फरनगर में कई स्थानों पर भव्य पथ संचलन निकाला गया। जहां वसुंधरा कॉलोनी से वसुंधरा ए टू जेड और अवध विहार क्षेत्र के आरएसएस कार्यकर्ताओं ने भव्य पथ संचलन निकाला जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान , ब्लॉक प्रमुख सदर अमित कुमार, हरीश अहलावत व भोपाल सिंह और सुघोष आर्य सहित सैकड़ो भाजपा में आरएसएस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें वसुंधरा से लेकर अवध विहार ए टू जेड रोड पर पथ संचलन में चल रहे राष्ट्र भक्तों पर लोगों ने फूल बरसाए

 

वहीं दूसरी ओर रामलीला टिला पर भी भारी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ताओं के द्वारा पथ संचलन निकाला गया इस दौरान हिंदुस्तानी पसमांदा मंच से जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पद संचलन कर रहे राष्ट्र भक्तों पर पुष्प वर्षा कर एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार और राष्ट्रीय संयोजक शमशाद मीर के दिशा-निर्देश में किया गया। मुजफ्फरनगर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते इस संचलन में RSS के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अनुशासित तरीके से भाग लिया। सबसे खास बात रही कि रास्ते भर विभिन्न समुदायों के लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की, जिसमें मुस्लिम समुदाय की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली।

हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद रिजवान अंसारी ने बताया कि यह आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, मुजफ्फरनगर हमेशा से आपसी सद्भाव की धरती रहा है, और आज यह भाईचारे की मिसाल बन गया। इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इदरीस खान, मौलाना सदरी आलम, आमिर मिर्जा, रविश अंसारी, मोहम्मद साजिद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और देश में अमन-चैन को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *