राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा RSS के इतिहास पर उठाए गए सवाल पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का पलटवार

राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा RSS के इतिहास पर उठाए गए सवाल पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का पलटवार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर आरएसएस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा देश भर में पथ संचलन कार्यक्रम किया जा रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के द्वारा अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो अपलोड करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इतिहास पर सवाल उठाए थे। जिस पर मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं है संघ की शाखा में जाना पड़ता है संघ को समझने के लिए संघ की शाखा में जाना जरूरी है। भाषण से मिलकर के बातचीत करके संघ समझ में नहीं आएगा आप संघ की शाखा में जाइए आपको जानकारी मिलेगी कैसे होता है कैसे चरित्र निर्माण होता है कैसे स्वास्थ्य की रक्षा करने का काम करना पड़ता है। ऐसे परिवारों में संवेदना के साथ समाज में जो समरसता का अभाव है छुआछूत को खत्म करके समरसता का भाव समाज में कैसा पैदा होता है कैसे बनता है इस संघ की शाखा से मिलेगा संजय जी यह नौटंकी करने से नहीं होगा
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह बहुत ही सौभाग्य का विषय है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वर्णिम 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इस 100 वर्ष के अंदर जो संघ ने इतिहास रचने का कार्य किया है व्यक्ति की शाखा शाखा से व्यक्तित्व का निर्माण और व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र का निर्माण होता है अनेक झंझटो के बाद अनेक संघर्ष के बाद अनेक प्रतिबंधों के बाद संघ लगातार बढ़ता गया और आज चरम सीमा पर है पूरी पूरी दुनिया में पूरे देश में अगर आप कहीं भी जाएंगे तो आपको जो व्यक्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रूप में काम करता हुआ परिश्रम करता हुआ एक छोटा सा उदाहरण मैं आपको दे देता हूं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जिसको जेएनयू कहते हैं उसके अंदर नारे लगाते थे भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इंशाल्लाह, अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है लेकिन संघ की प्रेरणा से वहां पर इस वर्ष संघ का कार्यक्रम भी हुआ और पद संचलन भी हुआ और भारत माता जय के नारे वहां पर लगे यह परिवर्तन जो देश के अंदर हो रहा है यह सारी दुनिया को देख रही है दुनिया आश्चर्य चकित है घरों तक परिवारों तक संस्कार पहुंचा देशभक्ति की भावना पहुंची है व्यक्तित्व निर्माण का संकल्प लगातार पूरा होता दिखाई दे रहा है और संघ लगातार आगे बढ़ रहा है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *