IPL रोहाना कलां में पहुंचे रूस से आया विदेशी डेलीगेशन एकरोन कम्पनी के वी०पी० ओवरसीज डिमेट्री खबरात, वरिष्ठ वैज्ञानिक एलेक्शी लिसिन व हेड ऑफ मार्केटिंग अन्ना डोरोफीवा, मोहनदास बिनानी

IPL रोहाना कलां में पहुंचे रूस से आया विदेशी डेलीगेशन एकरोन कम्पनी के वी०पी० ओवरसीज डिमेट्री खबरात, वरिष्ठ वैज्ञानिक एलेक्शी लिसिन व हेड ऑफ मार्केटिंग अन्ना डोरोफीवा, मोहनदास बिनानी

रोहाना शुगर मिल परिसर में एक विशाल कृषक गोष्ठी के आयोजन में लिया भाग

प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, रोहाना कलां में केन हारवेस्टर
एवं ड्रोन की तकनीकी विधियों को परखा गया

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को रूस से आये विदेशी डेलीगेशन एकरोन कम्पनी के वी०पी० ओवरसीज डिमेट्री खबरात, वरिष्ठ वैज्ञानिक एलेक्शी लिसिन व हेड ऑफ मार्केटिंग अन्ना डोरोफीवा, मोहनदास बिनानी एवं उनके साथ आई०पी०एल० दिल्ली ऑफिस से डा. यू० एस० तेवतिया तथा डा. भानू प्रताप एवं लखनऊ आफिस से धर्मेन्द तालियान के द्वारा प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, रोहाना कलां का निरीक्षण किया गया तथा केन हारवेस्टर एवं ड्रोन की तकनीकी विधियों का संज्ञान लिया गया। तत्पश्चात् आई०पी०एल० के प्रबंधक निदेशक डॉ. पी0एस0 गहलोत के नेतृत्व में इंडियन पोटाश लिमिटेड की रोहाना कलां शुगर मिल परिसर में एक विशाल कृषक गोष्ठी के आयोजन में भाग लिया। क्षेत्र के सम्मानित कृषकों द्वारा अतिथियों का मालाएँ एवं पगडी पहनाकर स्वागत किया गया ।

अतिथियों ने क्षेत्र के कृषकों द्वारा अपना सम्मान पाकर बहुत ही प्रसन्न हुए एवं अपने दिल से धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपनी कम्पनी एवं इंडियन पोटाश लिमिटेड एकरोना के बारे में विस्तार पूर्वक अग्रेजी में किसानों को अवगत कराया कि आई०पी०एल० एकरोना कम कीमत में अधिक फास्फोरेस की आपूर्ति करता है, कम पानी में अधिक घुलनशील होता है और पौधो को तुरन्त उपलब्ध होता है, उर्वरक एक पौषक तत्व तीन एन०पी०के०, बुवाई के समय बीज के नीचे डाले, तीव्र वृद्धि एवं अधिक पैदावार देता है, जिसका अनुवाद हिन्दी में डा. यू०एस० तेवतिया द्वारा कृषकों को बताया गया, एवं डा० यू० एस० तेवतिया द्वारा किसानों को आई०पी०एल० फर्टिलाईजर के बारे में अवगत कराया गया तथा किसान गोष्ठी का संचालन धर्मेन्द्र तालियान द्वारा किया गया व डा. अवधेश डागर गन्ना वैज्ञानिक द्वारा किसानो को गन्ना बुवाई की जानकारी दी गई। इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने अतिथियों का सम्मान तथा क्षेत्र के कृषकों को किसान गोष्ठी में प्रतिभाग करने हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर इंडियन पोटाश लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रतिनिधि दीपक सोम, आर0के तिवारी, अरविन्द कुमार उपस्थित थे। उसके उपरान्त रमेश कुमार शर्मा प्रधान प्रबन्धक (आसवनी) के साथ विदेशी डेलीगेशन द्वारा इंडियन पोटाश लिमिटेड की डिस्टलरी एवं सी०बी०जी० इकाई का बारीकी से भौतिक निरीक्षण किया गया। विदेशी डेलीगेशन द्वारा कृषक पंकज भगत सिंह, रोहाना कलां ओंकार त्यागी, बडकली ठा० मांगेराम, रामपुर के खेतो में जाकर गन्ना प्रर्दशन का अवलोकन किया गया। विदेशी अतिथियों द्वारा किसानों के गन्ना प्लाटों को देखने के कारण क्षेत्र के
कृषक बहुत खुश हुए और इंडियन फोटोस लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक डॉ. पी0एस0 गहलोत के नेतृत्व में आयोजित किसान गोष्ठी की भूरी-भूरी प्रसंशा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *