विधि विधान के साथ हुआ इंडियन पोटाश लिमिटेड की तितावी शुगर मिल का बॉयलर पूजन, कुलदीप सिंह ने बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित कर किया नए सत्र का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में नए गन्ना पेराई सत्र 2025- 26 का आगाज शुरू हो चुका है जिसके चलते इंडियन पोटाश लिमिटेड की तितावी शुगर कंपलेक्स तितावी ने मंगलवार दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को विधि विधान के साथ बॉयलर पूजन कर नए पराई सत्र 2025- 26 का शुभारंभ कर दिया है । इस दौरान इंडियन पोटाश लिमिटेड की तितावी यूनिट प्रमुख कुलदीप सिंह द्वारा ब्वायर मे अग्नि प्रज्वलित की गई । इस अवसर पर शितांशु कुमार विभागाध्यक्ष अभियान्त्रिकी, विनय कुमार विभागाध्यक्ष उत्पादन, सुरेन्द्र पाल तोमर विभागाध्यक्ष कोजन, कुलबीर सिंह विभागाध्यक्ष ब्वायलर, राहुल विभागाध्यक्ष लेखा, शशांक श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष मानव संसाधन एवं विधि, कपिल देव उप प्रबन्धक ई.एच. एस, व आई पी एल यूनिट तितावी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे तथा इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह ने आगामी पेराई सत्र के लिये सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी ।