IPL की तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स चीनी मिल के गेट के कांटों का किया गया निरीक्षण

IPL की तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स चीनी मिल के गेट के कांटों का किया गया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर : बुधवार दिनांक 12 नवंबर 2025 को इंडियन पोटाश लि०, इकाई तितावी शुगर काम्पलैक्स, तितावी चीनी मिल के मिलगेट का औचक निरीक्षण डा. मनीष कुमार शुक्ल, गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त -मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण में चीनी मिलगेट पर स्थित सभी कांटे सही वजन प्रदर्शित करते पाये तथा सभी व्यवस्थायें मानक के अनुसार सही पायी गयी। निरीक्षण के दौरान गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त-मुजफ्फरनगर द्वारा मिलगेट पर गन्ना लेकर आये वाहनों पर रैट्रोरिफलेक्टिव टेप भी लगाये गये जिससे कोहरे के समय वाहन दुर्घटना से बच सके तथा गन्ना आपूर्ति करने वाले कृषकों की समस्त आवश्यक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण टीम में कमलेश पटेल, खाण्डसारी अधिकारी- मुजफ्फरनगर एवं अतुल शर्मा, निरीक्षक थे। निरीक्षण के समय चीनी मिल के विभागाध्यक्ष (गन्ना) के.पी. सिंह मलिक, गन्ना प्रबन्धक सविन्द्र कुमार, उप गन्ना प्रबन्धक संजय तोमर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *