लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निकली पैदल यात्रा, बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का बड़ा बयान,अमित शाह जहां जाते हैं परचम लहराते हैं – संजीव बालियान,

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निकली पैदल यात्रा

अमित शाह जहां जाते हैं परचम लहराते हैं – संजीव बालियान

बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का बड़ा बयान

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रत्येक लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र में रैलीयां निकाली जा रही है। जिसके चलते गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा नेताओं ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव तबीटा से लेकर, टिटौडा, ककराला, चांदसमंद, चंदपुरी, आदमपुर मोचड़ी, फहीमपुर, पीपलहेड़ा, और शाहपुर सहित 10 गांव में यह पैदल यात्रा निकाली गई जिसमें कई स्थानों पर सामान्य सभा भी आयोजित की गई इन सभाओं में भाजपा नेताओं के द्वारा लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी और उनका देश के प्रति समर्पण और देश के विभिन्न राज्यों को एकजुट करने से लेकर उनका इतिहास लोगों को बताया इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि देश की युवा पीढ़ी को सरदार वल्लभ भाई पटेल के बलिदान और उनके द्वारा देश के प्रति कराए गए कार्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए और यही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है जिस तरह से सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 562 हिस्सों में बंटी रियासतों को एकजुट करने का काम किया है

बिहार चुनाव पर एनडीए की प्रचंड जीत के रुझान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान बेहद खुश नजर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि आप देख रहे हैं 12 किलोमीटर पैदल चलकर भी सबके चेहरे खिले हुए हैं यह बिहार जीत की खुशी है और इतनी भारी जीत की कल्पना तो किसी ने नहीं की थी सब कह रहे थे की बहुत नजदीकी मुकाबला है जिस तरह से दो तिहाई बहुमत यह डेवलपमेंट की राजनीति देश में है उसके ऊपर बिहार की जनता ने मोहर लगाई है बिहार की जनता जागरुक रही है हमेशा पहले से ही मोदी जी की जो डेवलपमेंट की नीति है और यह परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर चोट है जिस तरह से यह परिवारवाद की पार्टियां बनी हुई है जनता ने इनको एक तरह से नकार दिया है और इससे पहले भी दो बार नकारी जा चुकी है। और बिहार की जनता ने 2005 के बाद लगातार इनको नकारा है एक बड़ा मैसेज है देश अब बदल चुका है नई पीढ़ी है वह जाति का आधार पर वोट नहीं देगी वह भ्रष्टाचारियो को वोट नहीं देगी वह विकास के नाम पर वोट देगी वह देश की एकता के लिए वोट देगी । अमित शाह को चाणक्य खाने के सवाल पर उन्होंने कहा की 2014 से लेकर उत्तर प्रदेश में भाजपा के आने से पहले हालत क्या थे और आप सब जानते हैं 2013 में प्रभारी बनाए गए थे तो किसी ने कल्पना की थी के वह 73 सीट जीतेंगे वह एक पूरी जेनरेशन उत्तर प्रदेश में साथ लेकर आए। उत्तर प्रदेश में नई भारतीय जनता पार्टी का जो स्वरूप है अगर इसका किसी ने गठन किया है यह उत्तर प्रदेश में जिस व्यक्ति ने भाजपा को खड़ा किया है उसका नाम अमित शाह था वह जहां जाते हैं परचम लहरा देते हैं। 2027 में विपक्ष अगर यूपी में हार जाएगा तो वोट चोरी का आरोप लगा देंगे और मुझे लगता है जनता उन्हें जिताएगी नहीं काट के हांडी दो बार नहीं चढ़ती 2024 में चढ़ चुकी है 2024 में इनकी हांडी चढ़ गई अब 24 के बाद डेढ़ साल हुए हैं लोगों से पूछो जहां-जहां सपा जीती थी जनता से पूछो अब क्या स्थिति है उसे समय जातिवाद को लेकर जगह-जगह द्वेष फैलाया गया आज जिस गांव से हमने यात्रा की शुरुआत की है जातीय वहां भी पैदा किया गया था। 2024 के चुनाव में आज इस तबीटा गांव से हमने यात्रा की शुरुआत की है तो लोग समझ चुके हैं कि उन्हें जाति के नाम पर भ्रमित किया गया था काठ की हांडी चढ़ गई अब दोबारा नहीं चढ़ेगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *