मुजफ्फरनगर : SIR अभियान को मिला जोरदार समर्थन, वैशावी रिजॉर्ट में NDA नेताओं की बड़ी बैठक

मुजफ्फरनगर : SIR अभियान को मिला जोरदार समर्थन, वैशावी रिजॉर्ट में NDA नेताओं की बड़ी बैठक

मुजफ्फरनगर :  25 नवंबर 2025 रुड़की रोड स्थित वैशाली रिजॉर्ट एंड बैंक्वेट हॉल (ग्राम बिजोपूरा कट के सामने, NH-58) में आज पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान 2025 को सफल बनाने के लिए एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पुरकाजी के लोकप्रिय विधायक  अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एनडीए के सभी प्रमुख घटक दलों के नेता एकजुट होकर सामने आए। मंत्री श्री अनिल कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चल रहे SIR सत्यापित सूची अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपना SIR फॉर्म अवश्य भरने की अपील की।

उन्होंने कहा, शुद्ध मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। आपका एक कदम लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा। आइए, हम सब मिलकर SIR अभियान को ऐतिहासिक सफल बनाएं।

कार्यक्रम का संचालन कुशलता से मनोज चौहान ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
– उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार
– RLD मंडल अध्यक्ष  प्रभात तोमर
– सदर ब्लॉक प्रमुख  अमित चौधरी
– BJP जिला अध्यक्ष  सुधीर सैनी
– तितावी गन्ना समिति चेयरमैन  शंकर सिंह उर्फ भोला
– रोहाना गन्ना समिति चेयरमैन  अनिल त्यागी
– RLD महासचिव  रामनिवास पाल
– BJP मंडल अध्यक्ष अजय पंवार
– कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि  विनय मित्तल
– जिला पंचायत सदस्य  गोविंद कुमार
–  धीरसिंह गुर्जर ,  अमित गोयल , BJP मंडल महामंत्री  विपिन गोयल ,  विनय गुर्जर, गोल्डी राठी , गौरव राठी,  संदीप गुर्जर ,  बलराम कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी नेताओं ने एक स्वर से संकल्प लिया कि पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में एक भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूटने न पाए और SIR अभियान को जन-जन तक पहुँचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *