आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने 26 नवम्बर को आयोजित संवैधानिक अधिकार बचाओं भाईचारा बनाओ महारैली की सफलता पर मीडिया का किया धन्यवाद

आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने 26 नवम्बर को आयोजित संवैधानिक अधिकार बचाओं भाईचारा बनाओ महारैली की सफलता पर मीडिया का किया धन्यवाद

मुजफ्फरनगर : जनपद मुजफ्फरनगर में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारीयों प्रेस वार्ता करते हुए 26 नवंबर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित संविधान बचाओ भाईचारा बनाओ रैली के सफल आयोजन के लिए मीडिया और जनता का आभार भी व्यक्त किया जिसमें आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया । कहा कि आपने हमारी रैली को व्यापक और निष्पम कवरेज प्रदान किया जिससे रैली का संदेश और पार्टी की विचारधारा समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकी आपके अथक प्रयासों और कवरेज के कारण ही मुजफ्फरनगर की जनता इस महत्वपूर्ण आयोजन से गहराई से जुड सकी। हम मानते है कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है हम आशा करते है कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार जनहित के मुद्दो पर आजाद समाज पार्टी की आवाज को मंच प्रदान करते रहेगे इस रेली के सफल आयोजन को अभूतपूर्व सफलता तीनो मण्डलो (सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद) की जागरूक और संघर्षशील जनता व पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही मिली है। हम आये हुए जनसमूह और जनभागीदारी को नमन करते है। रेली की सफलता पार्टी की नहीं बल्कि उन सभी युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचितो की है जिन्होंने अपने भविष्य की लडाई लडने का संकल्प लिया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम यह संकल्प लेती है कि प्रदेश की सम्मानित जनता ने जिस भरोसे के साथ हमे समर्थन दिया है हम उनके जनहित के मुद्दो को मजबूती से उठाते रहेगें उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। इस प्रेस कांफ्रेस में मण्डल के मुख्य प्रभारी दीपक राणा, मण्डल प्रभारी मेजर जोगेन्द्र सिंह राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य जे. डी. बोकाडियानी जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी दिनेश बावरा, भीम भार्मी जिला अध्यक्ष रजत निठारिया, मण्डल प्रमारी किसान मोर्चा अरविन्द पंवार, कुलदीप चौधरी, बब्लू चौधरी, काज़ी शिबली एडवोकेट, एडवोकेट हिमांशु चौधरी, सालिम चौधरी जिला पंचायत सदस्य, मेहराज जहाँ, कमल गौतम, रावेश आलम खान, अमित राणा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *