उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय’ प्रेरणादायक फ़िल्म है- अशोक बालियान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय’ प्रेरणादायक फ़िल्म है- अशोक बालियान


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय’ का प्रीमियर शो आज मुज़फ्फरनगर के भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाज़ा मॉल के रूंगटा सिनेमा में आयोजित किया गया। फिल्म देखने के बाद पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने इसे प्रेरणा, संघर्ष और राष्ट्रभाव से परिपूर्ण जीवन-यात्रा बताया।
अशोक बालियान ने कहा कि फिल्म एक सामान्य पहाड़ी बालक से संन्यासी जीवन अपनाने और फिर उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य के मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। यह दर्शकों को समर्पण, अनुशासन और दृढ़ निश्चय की शक्ति से अवगत कराती है।
यह प्रीमियर शो अप्रवासी भारतीय समाजसेवी अजय अग्रवाल एवं पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, योगी आदित्यनाथ की जीवनी के लेखक शांतनु गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुभाष चौधरी,भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक, पूर्व चेयरमेन सुभाष शर्मा, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी, जिला पंचायत सदस्य विजय बालियान, अश्विन चौधरी, चांदवीर सिंह फोजी, बीजेपी नेता मुनीश त्यागी, डॉ राजमोहन, नरेश त्यागी, राजीव बालियान, ठा. जयप्रकाश, राजेश चौहान, उमा दत्त शर्मा व पुनित वशिष्ठ, रीना अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
फिल्म का निर्देशन रवींद्र गौतम ने किया है और यह लेखक शांतनु गुप्ता की चर्चित पुस्तक ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है। फिल्म में उत्तराखंड के पहाड़ी अंचल से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले एक युवा के जीवन-संघर्ष, तपस्या और नेतृत्व क्षमता को सशक्त ढंग से चित्रित किया गया है।
लेखक शांतनु गुप्ता एक प्रख्यात भारतीय लेखक, राजनीतिक विश्लेषक एवं TEDx वक्ता हैं। वे ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ तथा ‘द मॉन्क हू ट्रांसफ़ॉर्म्ड उत्तर प्रदेश’ जैसी पुस्तकों के लिए जाने जाते हैं। वे ‘द रामायण स्कूल’ के संस्थापक भी हैं और विभिन्न राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर सक्रिय रूप से राजनीतिक विमर्श में योगदान देते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *