वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान ने सनातन धर्म संसद के लिए किया धुआंधार जनसंपर्क चरथावल विधानसभा के विभिन्न प्रधानों से मिला अभूतपूर्व समर्थन

वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान ने सनातन धर्म संसद के लिए किया धुआंधार जनसंपर्क चरथावल विधानसभा के विभिन्न प्रधानों से मिला अभूतपूर्व समर्थन

मुज़फ्फरनगर: आज दिनांक 3 दिसंबर दिन बुधवार में सनातन धर्म संसद के जनसंपर्क के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु एवं अरुण प्रताप सिंह और साथ लेकर चरथावल विधानसभा के विभिन्न गांव में धुआंधार जनसंपर्क किया ।
भाजपा नेता सुभाष चौहान ने बताया की सनातन धर्म संसद के आयोजन को लेकर समस्त उत्तर प्रदेश में सभी सनातनी भाइयों में जबरदस्त उत्साह है और ऐसा ही उत्साह आज मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा के विभिन्न गांव में देखने को मिला है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हजारों की संख्या में इस सनातन धर्म संसद में शुक्रताल में रविवार के दिन सनातनी हनुमत धाम में जुड़ेंगे ।
भाजपा नेता सुभाष चौहान ने बताया कि इस सनातन धर्म संसद में काफी संख्या में पूज्य महामंडलेश्वर सुकतीर्थ के हनुमत धाम में पहुंच रहे हैं जिसमें सनातनी भाइयों की आस्थाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे और चर्चा करने के पश्चात एक प्रस्ताव प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के पास भेजेंगे ।
हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु ने बताया कि भारत देश को विकसित एवं सशक्त बनाने के लिए इस तरह के सनातन धर्म संसद जैसे कार्यक्रम होने बहुत आवश्यक हैं, जिससे भारत सरकार उन पर चिंतन और मनन करके देश को सशक्त बनाने का कार्य करें । नरेंद्र पवार साधु ने सभी सनातनियों से आवाहन किया कि इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं सनातन धर्म को मजबूत करने का कार्य करें ।
नरेंद्र पवार साधु ने बताया कि जनपद की पौराणिक स्थल शुक्रताल में पांच हज़ार वर्ष पूर्व राजा परीक्षित को मोक्ष के लिए सुखदेव जी ने भागवत कथा का रसपान कराया था । हमारे शास्त्रों में अंकित है भागवत कथा का पुण्य फल हमारे जनपद की सुक़तीर्थ नगरी में पुण्य लाभ प्राप्त होता है, इसलिए सभी सनातनियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में इस दिव्य भव्य कार्यक्रम में पहुंचकर सनातन धर्म को मजबूत करने का कार्य करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *