मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कृष्णापुरी स्थित 172 करोड़ की लागत से बन रहे एसटीपी प्लांट का किया निरीक्षण

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कृष्णापुरी स्थित 172 करोड़ की लागत से बन रहे एसटीपी प्लांट का किया निरीक्षण

मोहल्ले वासियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में शहर क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी एवं गांव पीन्ना में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयास से जल निगम द्वारा नमामि गंगे परियोजना के तहत 272 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किया गया है । दरअसल यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र के नालों से निकलने वाले दूषित जल को वैज्ञानिक और तकनीकी प्रक्रियाओं के माध्यम से शुद्ध कर उसे पुनः उपयोग योग्य बनाने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्थापित की गई है, जो प्रदेश सरकार की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा गुरुवार को मोहल्ला कृष्णापुरी स्थित एसटीपी प्लांट का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने प्लांट से उत्पन्न दुर्गंध, जलभराव एवं अन्य असुविधाओं से संबंधित समस्याओं से मंत्री कपिल देव को अवगत कराया। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी सरकार में जनता की सुविधा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कार्यरत भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों के अनुरूप संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि STP प्लांट से उत्पन्न सभी समस्याओं का तत्काल, स्थायी एवं तकनीकी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस प्लांट को संचालित करने के लिए तुरंत बिजली का कनेक्शन किया जाए और सड़क के बीच खड़े विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर को शीघ्र स्थानांतरित करने हेतु समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर तुरंत कार्य प्रारंभ किया जाए, जिससे आवागमन सुचारु हो, यातायात में किसी प्रकार की बाधा न आए और संभावित दुर्घटनाओं की आशंका पूरी तरह समाप्त की जा सके।
इस अवसर पर वार्ड सभासद  योगेश मित्तल ,  राजीव शर्मा ,  नवनीत गुप्ता , भाजपा नेता  शिवकुमार त्यागी ,  मनोज गोयल  सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *