अयोध्या में रामलला के आगमन के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने पर श्रीराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

अयोध्या में रामलला के आगमन के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने पर श्रीराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया


आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के आगमन के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर, पिछले वर्ष की भांति श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, भारतीय कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नगर की अनेक श्रद्धालु महिलाओं द्वारा सुंदर व भक्तिमय कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष और भक्ति-रस से सराबोर रहा।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अरुण मिश्रा जी द्वारा भगवान श्रीराम को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया गया। संजय मिश्रा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा 22/012024मे अयोध्या प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के लिए सभी सनातनी लौगौ की ओर से बहुत बहुत बधाई कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही,

जिनमें प्रमुख रूप से
अंकित मिश्रा, विनायक मिश्रा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, रवि शर्मा, सुभाष शर्मा, दीपक शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, प्रीति शर्मा, मुनेश शर्मा, गरिमा गोयल, पूजा सिंह, प्रिया मिश्रा, रितिका मिश्रा, निशा शर्मा, अजय गर्ग, वरुण गर्ग, मनोहर लाल वर्मा, संजय सिंघल, पी.के. अग्रवाल, अशोक गर्ग, अनुज उपाध्याय, प्रमोद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीराम की आरती की तथा उसके उपरांत 56 भोग का प्रसाद ग्रहण किया।
इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गोधूलि बेला में पाँच दीपक अपने निकटवर्ती मंदिर में तथा पाँच दीपक अपने घरों में प्रज्वलित करने का संकल्प लिया, जिससे धर्म, संस्कृति और सद्भावना का प्रकाश जन-जन तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *