उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के गोल मार्केट इकाई का हुआ गठन

मुजफ्फरनगर : आज दिनांक 29 जनवरी दिन बुधवार में मुजफ्फरनगर शहर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष संजीव संगम द्वारा जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की संस्तुति पर गोल मार्केट इकाई का गठन किया गया ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव संगम ने गोल मार्केट इकाई के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गंगा एंड कंपनी का पटका एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया । गोल मार्केट के नवनियुक्त अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी ने इस अवसर पर कहा कि यह संगठन उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना संगठन है जिसके प्रांतीय अध्यक्ष पिछले 53 साल से बनवारी लाल कंछल जी हैं उन्होंने संगठन की नीतियों में आस्था जताते हुए खुशी व्यक्त की कि हमें खुशी है की सबसे पुराने संगठन में काम करने का और व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने का अवसर अब मिला है ।
जिला महामंत्री राजकुमार कालरा जी ने गोल मार्केट इकाई के महामंत्री सरदार कुलविंदर सिंह जी गंगा लेडीज टेलर का पटका एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया ।
जिला सचिव मनोज पाटिल जी ने गोल मार्केट इकाई के उपाध्यक्ष मोहित नागपाल , नागपाल फैशन हब का पटका एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया एवं जिला मंत्री पवन मित्तल ने गोल मार्केट इकाई के कोषाध्यक्ष भारत अरोरा हरियाणा हैंडलूम का पटका एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में निरंतर ही व्यापारी अपनी आस्था जताते हुए संगठन में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इसी कड़ी में आगामी दो से तीन दिन के अंदर ही युवा जिला अध्यक्ष के साथ-साथ उनकी कुछ कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी ।
जिला उपाध्यक्ष संजीव संगम ने इस अवसर पर कहा कि शीघ्र ही मुजफ्फरनगर शहर की अन्य बाजारों की इकाइयों का गठन भी संगठन के द्वारा किया जाएगा जिससे व्यापारियों को सबसे पुराने संगठन में जुड़ने का अवसर मिलेगा और वह व्यापारियों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ सकेंगे ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार कालरा, जिला कोषाध्यक्ष अमित गोयल, नगर महामंत्री मनीष बंसल आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे ।