गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मे राठी खाप के थांबेदार के साथ हुए दुर्व्यवहार पर राठी खाप मे रोष जारी
गांव करहेड़ा मे हुआ पुलिस अधिकारी द्वारा किये गये अपमानजनक रवैये का विरोध
मुजफ्फरनगर : मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के गांव- करहेडा में राठी खाप द्वारा एक पंचायत का आयोजन गुरुवार को किया गया जिसमें राठी खाप के थाम्बेदार कृष्णपाल राठी के साथ मुज़फ्फरनगर मे आयोजित कार्यक्रम मे पुलिस द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार पर भारी रोष प्रकट किया गया। राठी खाप के थाम्बेदार प्रमोद राठी ने कहा की मुज़फ्फरनगर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान थाम्बेदार कृष्णपाल सिँह के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा किये गये दुर्व्यवहार को लेकर राठी खाप मे भारी रोष है।वह अधिकारी या तो इस प्रकरण में माफी मागे अन्यथा राठी खाप इसमे कठोर निर्णय लेगी।
पंचायत मे थाम्बेदार प्रमोद राठी, सहायक मनोज उर्फ़ बिन्नू राठी, नीरज राठी छछ रौली, धर्मपाल राठी, नरेशपाल राठी, रविन्द्र राठी,राजसिँह राठी, अमित राठी आदि मौजूद रहे।