गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मे राठी खाप के थांबेदार के साथ हुए दुर्व्यवहार पर राठी खाप मे रोष जारी गांव शाहडब्बर मे हुआ पुलिस अधिकारी द्वारा किये गये अपमानजनक रवैये का विरोध

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मे राठी खाप के थांबेदार के साथ हुए दुर्व्यवहार पर राठी खाप मे रोष जारी

गांव शाहडब्बर मे हुआ पुलिस अधिकारी द्वारा किये गये अपमानजनक रवैये का विरोध

बुढ़ाना ब्लॉक् क्षेत्र के गांव-शाहडब्बर में राठी खाप द्वारा एक पंचायत का आयोजन गुरुवार को किया गया जिसमें राठी खाप के थाम्बेदार कृष्णपाल राठी के साथ मुज़फ्फरनगर मे आयोजित कार्यक्रम मे पुलिस द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार पर भारी रोष प्रकट किया गया।राठी खाप के मंत्री मोहनवीर राठी ने कहा की मुज़फ्फरनगर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान थाम्बेदार कृष्णपाल सिँह के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा किये गये दुर्व्यवहार को लेकर राठी खाप मे भारी रोष है।वह अधिकारी या तो इस प्रकरण में माफी मागे अन्यथा राठी खाप इसमे कठोर निर्णय लेगी।

पंचायत मे खाप मंत्री मोहनवीर राठी ,रवित राठी,अनिल राठी राजकुमार राठी महिपाल राठी राजवीर राठी रविंद्र राठी रणबीर राठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *