किसान मसीह चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष को किया गया याद

मुजफ्फरनगर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक नेता चौधरी अजीत सिंह जी की जयंती के अवसर पर मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सभी ने हवन में आहुति के पश्चात उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
हवन के यज्ञमान जिलाध्यक्ष संजय राठी और हवन और सभा का संचालन धर्मेंद्र तोमर ने कहा
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने किसानों की आवाज को संसद से लेकर सड़कों तक मजबूती से उठाया और हमेशा ग्रामीण भारत के विकास को प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में संगठन ने सामाजिक समरसता और सर्व समाज के सम्मान की राजनीति को आगे बढ़ाया। 
जिलाध्यक्ष संजय ने कहा श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह जी का जीवन हमेशा किसान कमरों के प्रति समर्पित रहा, विदेश से कंप्यूटर की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने अपने देश के किसानों का दर्द समझा और उनके उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए।
आज सभा में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, वरिष्ठ नेता अजीत राठी, वरिष्ठ नेता संदीप मलिक, सुधीर भारतीय, रामनिवास पाल, जगदीश आर्य, विदित मलिक, विकास कादियान, विनोद, संजीव मुन्नू, सतपाल सहरावत, गौरव बालियान, विकास बालियान, रविंद्र आर्य, जगपाल सिंह, विकास बालियान, पंकज राठी, उदयवीर मास्टर जी, अमित पिन्नआ, उमादत्त शर्मा, जियाउर्रहमान, ताहिर मिर्जा, वसीम त्यागी, मोहित मलिक, आदेश तोमर, विशेष बालियान, हरेन्द्र पाल, बिन्नु राठी, मनोज शर्मा, गज्जू पठान, नितेश चौधरी, प्रमोद पाल, मिंटू त्यागी,