मुजफ्फरनगर में स्थित त्यागी भवन में अदम्य रक्तवीर सहयोगी  संस्था और मिशन वंदे मातरम ट्रस्ट के बैनर तले रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

मुजफ्फरनगर में स्थित त्यागी भवन में अदम्य रक्तवीर सहयोगी  संस्था और मिशन वंदे मातरम ट्रस्ट के बैनर तले रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

मुज़फ्फरनगर: रविवार दिनांक 22 फरवरी 2026 को त्यागी सभा भवन में अदम्य रक्तवीर सहयोगी  संस्था और मिशन वंदे मातरम ट्रस्ट के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन सचिन त्यागी (पावटी) द्वारा किया गया, त्यागी सभा भवन में इस बार 10वीं बार यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 35 रक्तवीर साथियों द्वारा रक्तदान किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा देवव्रत त्यागी व अनिल त्यागी चेयरमैन गन्ना विकास समिति रोहाना रहें, शिविर का शुभारंभ श्री शिवकुमार त्यागी (अध्यक्ष त्यागी सभा) व ब्रम्हदत्त त्यागी (कोषाध्यक्ष) ने किया, शिविर में अचिन कंसल भाजपा नेता, अंचित मित्तल और उमेश त्यागी, दीपक पंघाल,अनुज त्यागी केन्दूकी, भी उपस्थित रहें जिन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं को रक्तदान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया रक्तदान करने वालों में ललित त्यागी (मंत्री) शुभम, विशाल, रविकांत, हर्षित त्यागी, अभिषेक, सुमित, ऋषभ, प्रवेश त्यागी, गौरव त्यागी, संदीप त्यागी,अजय,ललित कुमार, अंकित शर्मा,शेखर पुंडीर, समीर भारद्वाज, सुबोध त्यागी, अक्षित, मयंक, हर्षित, राहुल, तुषार , अक्षित, रजत त्यागी, कुलदीप, संदीप कुमार, आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *