आईपीएल की रोहन शुगर यूनिट में मोबाइल टेस्टिंग वन से की गई मिल गेट कांटों की जांच

आईपीएल की रोहन शुगर यूनिट में मोबाइल टेस्टिंग वन से की गई मिल गेट कांटों की जांच

अभिषेक गोयल नियंत्रक (लखनऊ) और पंचशील बोध सहायक नियंत्रक (सहारनपुर )के आदेशानुसार मोबाइल टेस्टिंग वैन से की गई कांटों की जांच, पाए गए सही

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 23 फरवरी /2026 को मोबाइल टेस्टिंग वैन से रोहाना चीनी मिल के मिल गेट के तोल कांटों की जांच की गई । इसके लिए विधिक बाट माप विज्ञान विभाग ने मोबाइल टेस्टिंग वैन से , अभिषेक गोयल नियंत्रक (लखनऊ) और पंचशील बोध सहायक नियंत्रक(सहारनपुर )के आदेशानुसार रोहाना चीनी मिल के मिल गेट पर तौल कांटों की जांच की गई । सभी काटे सही पाएं गए।

जांच के दौरान मौके पर चीनी मिल क्षेत्र के किसान मौजूद रहे और किसानों की मौजूदगी में जांच हुई। मिल गेट पर काटो की जांच के दौरान विधिक बाट माप निरीक्षक  अनिल चौहान ( मुजफ्फरनगर), अनुराग श्रीवास्तव ( SCDI) रोहाना कलां, सतीश कुमार (SCDI) खाई खेड़ी, केपी मलिक (विभागाध्यक्ष गन्ना) रोहाना चीनी मिल  संजीव चौधरी (अतिरिक्त गन्ना प्रबंधक) अमित राणा (उप गन्ना प्रबंधक) व रोहाना चीनी मिल क्षेत्र के सम्मानित कृषक गण मौजूद रहे किसानों ने जांच से संतोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *