अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर द. एस. ड.पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर द. एस. ड.पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन


मुज़फ्फ़रनगर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर द. एस. डी. पब्लिक स्कूल, जानसठ रोड, द्वारिका सिटी मुजफ्फरनगर,में एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति का सम्मान, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पल्लवी स्वरूप जी रहीं। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना द्वारा पौधा भेंट कर मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और सौम्य बना दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अनेक रोमांचक खेलों और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रेट्रो से मेट्रो थीम रही, जिसके माध्यम से 70-80 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों से लेकर आज की आधुनिक और आत्मविश्वासी महिला की यात्रा को मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों ने उस दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों के प्रसिद्ध गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
इसके साथ ही कार्यक्रम में कई मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हँसी, उल्लास और ऊर्जा का वातावरण बना रहा। मुख्य अतिथि श्रीमती पल्लवी स्वरूप  ने अपने संबोधन में कहा की नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण की सबसे अहम कड़ी होती है। जब महिला सशक्त होती है तो पूरा समाज प्रगति पथ पर अग्रसर होता है। उन्होंने महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नारी वह शक्ति है जो समाज की दिशा निर्धारित करती है, हम सभी महिलाओं का स्वयं के लिए एक संकल्प लेना चाहिए, स्थिति कैसी भी हो हम कर्तव्य और सपनों के मध्य संतुलन बनाते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित कर,सभी प्रतिभागियों के उत्साह और सहभागिता की सराहना की गई।इस कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने में सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *