श्री दिव्य योग आश्रम, राधिका पुरम में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

आज श्री दिव्य योग आश्रम, राधिका पुरम में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संयोजक श्री भगवान शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा, राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, विदित त्यागी, रवि शर्मा, रमन शर्मा एवं बिट्टू त्यागी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 17 अप्रैल को टाउन हॉल मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक सनातन धर्म प्रेमियों से सहभागिता करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार अध्यक्ष श्री मांगेराम त्यागी ने शोभायात्रा को भव्य बनाने हेतु घर-घर जाकर आमंत्रण देने का आह्वान किया।
सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस शोभायात्रा को सफल एवं भव्य बनाएं।