वरिष्ठ पत्रकार की चाची का बिमारी के चलते निधन , इलाके में शोक की लहर, शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं लोग
वरिष्ठ पत्रकार की चाची का बिमारी के चलते निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक है। उनके आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
मेरठ से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता दीपक त्यागी की चाची पवन देवी पत्नी योगेन्द्र उर्फ टीटू त्यागी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। वह कैंसर से पीडित थी। मंगलवार दोपहर में ढाई बजे के लगभग उनकी मृत्यु हो गई। वह 50 वर्ष की थी। जिनका छपार के शमशान घाट पर शाम छ बजे अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पति, पुत्र अर्जुन त्यागी, पुत्रवधु प्रिया त्यागी व तीन पुत्रियों को छोड गई है। उनके आवास पर सांत्वना देने वालों की भीड लगी रही। इस दौरान भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर, जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर, पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पति धनप्रकाश, भाजपा नेता पंकज त्यागी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित प्रधान, भाजपा के बरला मंडल अध्यक्ष अंकुर त्यागी, मुनीश त्यागी, राजीव बालियान, सपा नेता बालेन्द्र मोर्य, पूर्व प्रधान जुबैर बबलू, गौरव गुप्ता, चन्दन त्यागी, आसपा नेता अनुज कश्यप आदि दर्जनों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे