मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – जयंत चौधरी के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब : कपिल देव अग्रवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – जयंत चौधरी के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब : कपिल देव अग्रवाल

जनसैलाब से गूंजेगा मुज़फ्फरनगर, योगी आदित्यनाथ–जयंत चौधरी के स्वागत की तैयारियों ने जुटे कार्यकर्ता

मुज़फ्फरनगर : आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के प्रस्तावित मुज़फ्फरनगर आगमन को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में आज कोर्ट रोड स्थित जिला सहकारी बैंक सभागार में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनसभा एवं रोजगार मेले की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक का नेतृत्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उ.प्र. सरकार, कपिल देव अग्रवाल ने किया। उन्होंने अधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए प्रत्येक जिम्मेदारी का स्पष्ट निर्धारण किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा जनपद के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आयोजित होने वाला वृहद रोजगार मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जहां विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रशिक्षित एवं योग्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की युवा हितैषी नीतियों का सशक्त उदाहरण बनेगा।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकतम संख्या में लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। हर बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय की गई हैं, ताकि कार्यक्रम में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह जनसभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक बनेगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।

इस अवसर पर ठाकुर रामनाथ सिंह ने भी सहकारी क्षेत्र से जुड़े 1000 सहकारी बंधु सभा में पहुंचेंगे ऐसा आह्वान किया । ठाकुर रामनाथ सिंह एवं प्रबंध समिति ने भरपूर जोश के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया

अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 13 अप्रैल की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए वे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे और अधिकतम जनसमर्थन जुटाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यरूप से कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन रामनाथ ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, उपसभापति मुकेश जैन, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, बिजेंदर मलिक, गन्ना समिति अध्यक्ष शंकर सिंह भोला, निर्भय सहरावत, अनिल त्यागी, हरिंदर शर्मा, विजय चौधरी, जोगिंदर सिंह, अमित चौधरी, अरुण त्यागी, प्रवेश कुमार सैनी, विनोद सैनी, बृजेश रस्तोगी, राजकुमार, विशाल सैनी, प्रमोद राठी, अशोक कुमार (चांदपुर), राम नरेश बुढ़ाना, मनोज राजपूत (खतौली), भारत भूषण त्यागी, अमित सिंह रावल, रजत चौधरी, डॉक्टर विपिन त्यागी, प्रवीण कुमार, प्रमोद कश्यप, तरुण पाल, अनार सिंह, पंकज पाल, इंद्रपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *