हर्षोल्लास के साथ मनाया गया द. एस. डी. पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ्फ़रनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग  “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing)

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया द. एस. डी. पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ्फ़रनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग 

“स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing)

मुजफ्फरनगर : रविवार, द. एस. डी. पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ्फ़रनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसका उद्देश्य प्रत्येक आयु वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सक्रिय जीवन के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रशिक्षित योग शिक्षकों के निर्देशन में सभी ने विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास किया। साथ ही योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों तथा नियमित योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई।
योग सत्र के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा परिवार एवं समाज को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया तथा कार्यक्रम का समापन “करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *