जिला परिषद स्थित मैक्स एंटरप्राइजेज पर मुज़फ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई

मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की दिनांक 2 अगस्त को आयोजित बैठक में औषधि विभाग द्वारा मृतक आश्रित ड्रग लाइसेंस पर रोक लगाए जाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त द्वारा जारी पत्र में होलसेल लाइसेंस भौतिक सत्यापन तक रोके जाने के फैसले का स्वागत किया लेकिन इसके साथ ही मृत आश्रित कोटे में थोक लाइसेंस जारी रखे जाए साथ ही स्थान परिवर्तन का विकल्प रखा जाए इस पर भी अपनी मांग रखी गई।इसके साथ ही गोडाउन के लाइसेंस को लेकर जो पुरानी मांग चली आ रही है उन्हें भी स्वीकृत करने की मांग करी गई। एसोसिएशन द्वारा कांवड़ शिविरों में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु आवश्यक दवाइयों के माध्यम से सहयोग प्रदान करने पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा विभिन्न कांवड़ शिविरों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान, संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, कार्यवाहक महामंत्री दिव्य प्रताप राणा, सुधीर त्यागी, पंकज तनेजा, संजीव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जनहित एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में एसोसिएशन की सक्रिय भागीदारी बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।