रावण के भेष में कावड़िया पहुंच मुजफ्फरनगर तोड़फोड़ करने वाले कांवड़ियों को दे गया बाद संदेश

रावण के भेष में कावड़िया पहुंच मुजफ्फरनगर तोड़फोड़ करने वाले कांवड़ियों को दे गया बाद संदेश

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में इस समय शिव भक्त कावड़ियों का रैला भारी भीड़ के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने विभिन्न गंतव्य स्थान की ओर बढ़ रहे हैं जिसमें एक से एक आकर्षक कावड़ और भोले अलग-अलग भेष में दिखाई दे रहे हैं कोई शिव शंकर के भेष में है तो कोई हनुमान जी के भेष में तो कोई किसी देश में मगर मुजफ्फरनगर में आज एक ऐसा अनोखा भोला देखने को मिला है जो रावण के भेष में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ जो दिल्ली के मंदिर में जलाभिषेक करेगा बताया जा रहा है कि मूलचंद त्यागी नाम का यह भला जो रावण के भेष में आया है यह रामलीला में भी रावण का किरदार निभाता है। मगर रावण के भेष में आए इस भोले मूलचंद त्यागी ने जहां पर बहन बेटियों की रक्षा करने और दरिंदों से उन्हें बचाने के लिए संदेश दिया है तो वही जरा जरा सी बात पर तोड़फोड़ करने वाले कांवड़ियों को भी एक बड़ा संदेश इस रावण के भेष में आए शिव भक्त भोले ने दिया है मीडिया से बात करते हुए मूलचंद त्यागी ने कहा कि उनका खास संदेश यह है कि अपनी बहन बेटियों को सुरक्षित रखो और जो यह दरिंदे समाज में बैठे हैं इसे बचाए रखो और हर बहन के लिए एक रावण तैयार हो जाओ जैसे उसे रावण ने अपनी बहन की रक्षा की थी उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार से आए हैं और दिल्ली पहुंचूंगा और मेरे पास मात्र भोले को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल लेकर मैं चला हूं उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में निहाल विहार रामलीला में रावण का किरदार भी निभाता हूं मैं समयपुर बादली में गंगाजल चढ़ाऊंगा मैंने एक तारीख को जल उठाया था मैं समझ में सुख शांति का संदेश लेकर आया हूं।


कांवड़ियों द्वारा जरा सी बात पर तोड़फोड़ करने को लेकर रावण के भेष में आए इस कावड़िया ने संदेश दिया कि कि किसी का कभी भी नुकसान नहीं करना चाहिए अगर जल किसी कारण से खंडित भी हो गया है उसकी केवल यह रिक्वेस्ट करें आपस में की हमें यहां पर जल प्राप्त करवा दे और उसके बाद फिर अपनी यात्रा शुरू करें क्योंकि अगर उसकी गाड़ी तोड़फोड़ कर देते हैं उसने मजदूरी की क्या किया वह गरीब है उसे गाड़ी तोड़ने से उसका नुकसान ज्यादा हो जाता है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *