कावड़ यात्रा 2026 में अनुपस्थित रहने तथा लापरवाही बरतने पर 8 अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया कारण बताओं नोटिस

कावड़ यात्रा 2026 में अनुपस्थित रहने तथा लापरवाही बरतने पर 8 अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया कारण बताओं नोटिस

मुजफ्फरनगर 3 अगस्त 2026 कावड़ यात्रा 2026 की ड्यूटी में अनुपस्थित रहने लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा 8 अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है

उन्होंने कहा कि विनोद कुमार डाबरा, प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी , कमलेश बाबू खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड पुरकाजी, धर्मेंद्र कुमार सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, तरुण कुमार प्राविधिक सहायक ग्रुप सी भूमि संरक्षण अधिकारी, राहुल सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी, ओम हरि उपाध्याय जिला पूर्ति अधिकारी, अभिनव राज
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग,संजय सिसोदिया जिला गन्ना अधिकारी, उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी दिए गए निर्धारित स्थानों पर लगाई गई थी जो निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार की कार्यशैली से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप शासन की मुख्य प्राथमिकता वाले कांवड यात्रा-2026 जैसे कार्यों में रूचि नहीं ले रहे है। जोकि उच्चाधिकारियो के आदेशों की घोर अवहेलना एवं आपकी लापरवाही का द्योतक है।

उन्होंने कहा कि आपकी तैनाती क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के निमित्त आप अपना लिखित स्पष्टीकरण 02 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। यदि आपका स्पष्टीकरण समयान्तर्गत प्राप्त नहीं होता है अथवा सन्तोषजनक नहीं पाया जाता है, तो आपके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ किये जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *