सुभाष चौहान की पहल लाई रंग – उत्तर प्रदेश FSDA के निर्णय से दवा व्यापारियों को बड़ी राहत

सुभाष चौहान की पहल लाई रंग – उत्तर प्रदेश FSDA के निर्णय से दवा व्यापारियों को बड़ी राहत

दवा व्यापारी को गोदाम का लाइसेंस एवं मृताश्रित लाइसेंस एवं स्थान परिवर्तन का प्रावधान होगा लागू

 

मुजफ्फरनगर/लखनऊ : उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा नए होलसेल ड्रग लाइसेंस पर लागू रोक में महत्वपूर्ण राहत दिए जाने के निर्णय का ऑर्गनाइजिंग ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश (रजि॰) (OCDUP) के महामंत्री सुभाष चौहान ने स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के दवा व्यापारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदम बताया है।
सुभाष चौहान ने कहा कि इस विषय को लेकर उन्होंने सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल एवं उत्तर प्रदेश की औषधि आयुक्त रोशन जैकब को पत्र लिखकर दवा व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया था तथा व्यावहारिक समाधान की मांग की थी। अब FSDA द्वारा लिए गए निर्णय से प्रदेश के हजारों दवा व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि नए निर्णय के अनुसार—
पहले से कार्यरत दवा व्यापारी अब गोदाम (Godown) लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे।
लाइसेंसधारी के निधन की स्थिति में भी होलसेल ड्रग लाइसेंस में आवश्यक परिवर्तन संभव होगा।
C&F तथा C&A के लिए नए ड्रग लाइसेंस जारी किए जा सकेंगे।
सुभाष चौहान ने कहा कि इन महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार, औषधि आयुक्त रोशन जैकब, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, FSDA के समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय सरकार की व्यापारी हितैषी सोच का परिचायक है और इससे प्रदेश में दवा व्यापार को नई गति एवं स्थिरता मिलेगी।

— सुभाष चौहान
प्रदेश महामंत्री
ऑर्गेनाइजिंग ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश (रजि॰)। (OCDUP)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *