माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में रीसायकल कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता का आयोजन

मुज़फ्फरनगर : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुज़फ्फरनगर में विश्व संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए रीसायकल कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह, उमंग एवं रचनात्मकता के साथ किया गया।
विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज एवं सह-निर्देशक श्री सुनंद सिंघल के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेकार एवं अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार की गई आकर्षक और अभिनव पोशाकें पहनकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी पोशाकों में प्रयुक्त सामग्री तथा उनके निर्माण की प्रक्रिया के बारे में आत्मविश्वासपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक ढंग से पुनः उपयोग करके सुंदर एवं उपयोगी वस्तुएँ तैयार की जा सकती हैं।
प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती राणा प्रवीण (समाज सुधारक) ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने संदेशों के माध्यम से “रीसायकल करें, पुनः उपयोग करें और प्रकृति को सुरक्षित रखें” का संदेश दिया। प्रतियोगिता ने बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी कल्पनाशीलता, अभिव्यक्ति कौशल एवं आत्मविश्वास को भी बढ़ावा दिया।
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।