कबड्डी के विजेताओं का सम्मान, जाट महासभा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान

कबड्डी के विजेताओं का सम्मान, जाट महासभा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर जोर, धर्मवीर बालियान बोले—युवाओं की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गौरव की बात

 

मुजफ्फरनगर:  जाट महासभा, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की विजेता कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महासभा के संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमपी सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव जयवीर सिंह ने किया।

सम्मानित होने वाले विजेता कबड्डी खिलाड़ियों में शक्ति सिंह, रोबिन पवार, विवेक, भारत बालियान, अर्पित बालियान, अर्जुन कुमार, देवांश बालियान, उज्जवल, भगवान, पुलकित बालियान, अभिषेक बालियान, आर्यन सहरावत, वंश चौहान, आयुष बालियान और कार्तिक मलिक शामिल रहे। संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि खेलों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्तर प्रदेश की विजेता कबड्डी टीम के खिलाड़ियों की सफलता पर उन्हें गर्व है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें तथा अपनी प्रतिभा के दम पर हिंदुस्तान का परचम लहराएं। खिलाड़ियों की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को भी खेलों के प्रति जागरूक करेंगी और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा देंगी। जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम अच्छा रहा। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान और सम्मान मिलता है, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जाट महासभा, उत्तर प्रदेश समाज को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती रहेगी। संगठन का प्रयास रहेगा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक प्रगति से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाए। कार्यक्रम के दौरान जाट महासभा के अलंकरण समारोह की समीक्षा भी की गई। समारोह से संबंधित तैयारियों और पूर्व में लिए गए निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों तथा समाजहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, जिला महासचिव जयवीर सिंह, जिला संयोजक धर्मेंद्र तोमर, संरक्षक जसबीर सिंह राणा, सदस्य जसवीर सिंह, रमेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ यशपाल सिंह, प्रदीप सिंह, प्रेस प्रवक्ता बिट्टू सिखेड़ा, प्रवेंद दहिया,राहुल पंवार, धर्मवीर सिंह, विवेक, भारत, उज्जवल बालियान, वीरेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, विजेंद्र चौधरी, यशपाल सिंह विश्व बंधु, नरेंद्र पाल सिंह, चंद्रवीर सिंह और चांद वीर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *