आईपीएल शुगर मिल रोहाना कलां के जी एम और किसानों के बीच हुई बैठक… कई मामलों में बनी सहमति
मुजफ्फरनगर : गुरुवार को किसान नेता मांगेराम त्यागी के आवास पर क्षेत्र के किसानों के साथ रोहाना शुगर मिल के इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के साथ एक मीटिंग हुई, जिसमें निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी।
1- किसानों के द्वारा गन्ना कटाई हेतु मशीन की मांग की गई, जिसमें बताया गया कि पिछले साल एक मशीन खरीदी गई थी, जिसका गन्ना विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पालिसी बनने पर उसका उपयोग किया जाएगा।
2- मांगेराम त्यागी ने कहा कि मिल में अलाव की उचित व्यवस्था की जाये।
3- किसानों की गन्ने की ट्रोली का वेट चेक करने के लिए धर्मकांटा का इंतजाम किया जाए, जिस पर मिल अधिकारियों ने बताया कि गन्ना विभाग उत्तर प्रदेश ने निर्धारित मानकों के अनुसार पहले से ही एक मैनुअल कांटा स्थापित किया गया है, जिस पर कोई भी किसान वेट चेक कर सकता है।
4- इकाई प्रमुख ने बताया मिल बंद करना न तो किसान हित में है और ना ही मिल हित मे, इससे दोनों का ही नुकसान होता हैं। अतः इसका आगे से ध्यान रखा जाये, जो नोटिस हरिओम त्यागी को दिया गया है उस पर कोई विधिक कार्यवाही नहीं की जायेगी।
बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में मीटिंग समाप्त हुईं और मांगेराम त्यागी द्वारा धरना आदि कार्यक्रम निरस्त किया गया।