आईपीएल तितावी शुगर कंपलेक्स द्वारा 1 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का गन्ना मूल्य किसानों के खाते में भेजा गया
मुजफ्फरनगर : आईपीएल तितावी शुगर कंपलेक्स के इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह एवं महाप्रबंधक गन्ना करमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया 16 दिसंबर से 1जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का कुल 28 करोड़ 33 लाख रुपए के साथ कुल गन्ना मूल्य 186 करोड़ 36 लाख रुपए किसानों के खाते में भेज दिया गया है इसी के साथ ही अपील की है की चीनी मिल को साफ ताजा जड़ पत्ती व मिट्टी रहित गन्ना ही आपूर्ति करें यह चीनी मिल आपकी अपनी है इसका सहयोग आपका अपना सम्मान है महाप्रबंधक गन्ना ने किसानों भाइयों से अपील की है की बसंत कालीन बुवाई में 0238 जो रोग और कीटों से अत्यधिक प्रभावित हो गई है तथा पैदावार भी कम हो रही है ,की बुवाई न करने की सलाह दी,इसके स्थान पर अभी से अन्य नवीन व उन्नत प्रजातियों के गन्ना बीज का अपने आस पास प्रबंध करने की उचित सलाह दी नवीन प्रजातियों में को० 0118 सी ओ एस 13235 सी ओ एल के 14201, 16202 व सी ओ एस 18231 वैरायटी का बीज अभी से रुकवा लें, इसके लिए चीनी मिल वह गन्ना विभाग से जानकारी प्राप्त कर अपने आसपास गन्ना बीज की उपलब्धता के आधार पर बीज की व्यवस्था अभी से कर ले उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में चीनी मिल यार्ड में किसान हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है और किसान बंधुओ से अनुरोध किया गया है कि यदि किसी किसान को बीज की आवश्यकता हो तो चीनी मिल की किसान हेल्प डेस्क पर नोट कर दे ताकि चीनी मिल व गन्ना विभाग मिलकर ससमय बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर सके
भारत सरकार की वृहत “पर ड्रॉप मोर क्रॉप”ड्रिप इरीगेशन की योजना के लिए UPMIP पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड राजस्व रिकॉर्ड एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति आवश्यक है इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए गन्ना विभाग वह उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं
करमवीर सिंह
विभागाध्यक्ष गन्ना