मुजफ्फरनगर के बघरा में स्थित बीआरसी पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

मुजफ्फरनगर: बघरा ब्लॉक में बीआरसी पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर रजनी बालियान व नीलिमा गुप्ता तथा यूनिसेफ लखनऊ से शादाब जहांन ने सैल्फ स्टीम कार्यशाला में बघरा ब्लाक के अध्यापक व अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सेल्फ स्टीम, मीना मंच एवं पावर एंजेल को सशक्त बनाने हेतु पावर पाइंट पर प्रस्तुतिकरण, कामिक बुक, नई शिक्षा नीति, दीक्षा पोर्टल पर आनलाइन प्रशिक्षण की जानकारियां दी तथा समूह वर्क आगामी कार्य योजना निर्माण हेतु क्षमतावर्धन किया गया है। जिसमें रोल प्ले समूह कार्य, गीत, स्लोगन, कविता के माध्यम से समुदाय और स्कूल के जुड़ाव में मीना मंच बच्चों और उनके परिवारों से जुड़ी हुई समस्याएं का कैसे समाधान किया जाएं। इस पर भी मौजूद कार्यशाला में अध्यापक व अध्यापिकाओं को जानकारी दी गई। इस मौके पर फराना, बबीता, विनोद रीता, छवि, कुसुम आदि मौजूद रहे। 