मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर : मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कैलेंडर के अनुसार डॉ. अजय कुमार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु एक रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मान्य जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया

रैली में लोक अदालत का प्रचार प्रसार हेतु वाहन एवं मोटरसाइकिल का प्रयोग किया यह रैली जनपद न्यायालय से होकर शहर के मुख्य मार्ग मालवीय चौक झांसी की रानी शिव चौक जिला परिषद मार्केट एवं कचहरी परिसर से होते हुए जनपद न्यायालय पर समाप्त हुई रैली में समस्त पी एल वी द्वारा प्रतिभाग किया गया  रितीश सचदेवा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 8 मार्च 2025 दिन द्वितीय शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर व बाह्य न्यायालय बुढ़ाना ,ग्राम न्यायालय जानसठ ,ग्राम न्यायालय खतौली, तथा कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जाएगा जिसमें अपराधी के 138 एन आई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली, एवं पानी के बिल, वैवाहिक वाद ,भूमि अधिग्रहण, राजस्व विवाद तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *