शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर की हाई स्कूल/इंटर की छात्राओं का परीक्षा फल रहा शानदार।

शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर की हाई स्कूल/इंटर की छात्राओं का परीक्षा फल रहा शानदार


शाहपुर : शाहपुर की एकमात्र बालिकाओं की संस्था शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर की बोर्ड परीक्षा की हाई स्कूल/इण्टर की छात्राओं का परीक्षा फल रहा95% हाई स्कूल में सुहाना पुत्री रिजवान ने सर्वाधिक 494अंक प्राप्त कर किया संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त। जोया मालिक पुत्री दिलशाद ने 482 अंक प्राप्त द्वितीय स्थान, सानिया पुत्री शहजाद ने 471 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान,समीक्षा पुत्री देवानंद ने 454 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा मानसी पुत्री सतीश 441अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया। इण्टरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक 387अंक प्राप्त कर इकरा पुत्रीआसिफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 371अंक प्राप्त कर नबिया पुत्री अब्दुल करीम ने द्वितीय स्थान,369अंक प्राप्त कर अनअमता पुत्री शाकिब को ने तृतीय स्थान,361अंक प्राप्त कर इकरा पुत्री फैमुदीन ने चतुर्थ स्थान तथा 357अंक प्राप्त कर अलीना पुत्री अखलीम ने पंचम स्थान कर संस्था को गौरवान्वित किया है। संस्था प्रबंधक अरविंद कुमार गुप्ता संस्था अध्यक्ष अजय भार्गव तथा प्रधानाचार्या ऊषा अस्थाना ने छात्राओं की इस सफलता पर उनको शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *