रामपुरी एकता मिशन की युवा टीम ने किया भगवान परशुराम का पूजन

रामपुरी एकता मिशन की युवा टीम ने किया भगवान परशुराम का पूजन

मुजफ्फरनगर:  भगवान श्री परशुराम जयंती महोत्सव के उपलक्ष में भगवान श्री परशुराम जयंती शोभायात्रा महोत्सव समिति के द्वारा रविवार को शहर के टाउनहाल से निकाली गई शोभायात्रा में युवाओं का भी भरपूर जोश और उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला। इसमें रामपुरी एकता मिशन के संरक्षक प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के मार्गदर्शन में संगठन की युवा टीम ने भी कृष्णा चौधरी और वंशु शर्मा के साथ भगवान परशुराम का पूजन कर अपनी सहभागिता की


भगवान परशुराम जयंती महोत्सव समिति के द्वारा रविवार को शोभायात्रा कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व सनातन धर्म सभा भवन में हवन यज्ञ किया गया। इसमें रामपुरी एकता मिशन टीम के कृष्णा चौधरी और वंश शर्मा के साथ सैंकड़ों युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना करते हुए सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। यहां ब्राह्मण समाज वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कृष्णा चौधरी और वंश शर्मा के साथ ही युवा टीम का पटका पहनाकर और तिलक करते हुए स्वागत एवं अभिनदंन किया गया। इस दौरान अश्वनी शर्मा, शांतनु राजपूत, सक्षम चौधरी, मोहित अग्रवाल, यश शर्मा, नोनू सिंह, वरूण शर्मा, पीयूष शर्मा आदि युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *