जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा सदर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) शेरनगर व प्राथमिक विद्यालय शेरनगर का किया गया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर : सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा सदर ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) शेरनगर व प्राथमिक विद्यालय शेरनगर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) शेरनगर में प्रातः 10:00 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती सीमा रानी व रेनू शर्मा सहायक अध्यापिक बाल्य देखभाल अवकाश पर व श्रीमती नीरा कुमारी सहायक अध्यापिका चिकित्सा अवकाश पर पाई गई। अन्य कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला।

कुल नामांकित 337 बच्चों के सापेक्ष 287 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाये गए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया । अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है, आज विद्यालय के बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ फल (केला) वितरण हुआ, जिसकी पुष्टि बच्चों से की गई, बच्चों द्वारा बताया गया कि उन्हें नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन मिल रहा है। बालक-बालिका शौचालय एवं स्वच्छ जल हेतु सबमर्सिबल/हैंड पंप क्रियाशील अवस्था में हैं। विद्यालय की साफ-सफाई हेतु प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। शिक्षण कार्य में टैबलेट के उपयोग व प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज किए जाने हेतु समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देशित किया गया।
(2)प्राथमिक विद्यालय शेरनगर के निरीक्षण के दौरान प्रातः 10:20 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती शशि रानी सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर पाई गई। अन्य कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। कुल नामांकित 171 बच्चों के सापेक्ष 148 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाये। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है, आज विद्यालय के बच्चों को मध्यान भोजन के साथ फल (केला) वितरण हुआ, जिसकी पुष्टि बच्चों से की गई बच्चों द्वारा बताया गया कि उन्हें नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन मिल रहा है। बालक-बालिका शौचालय एवं स्वच्छ जल हेतु सबमर्सिबल/हैंड पंप क्रियाशील अवस्था में हैं। शिक्षण कार्य में टैबलेट के उपयोग व प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज किए जाने हेतु समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देशित किया गया।