पाकिस्तान के खिलाफ स्ट्राइक से देश में गर्वः प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी
शिव चौक पर आयोजित मां भगवती जागरण में गूंजे देशभक्ति के तराने, पहलगाम के शहीदों के लिए हुआ पूजन

मुजफ्फरनगर : अखिल भारत हिंदू महासभा एवं अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा द्वारा मां भगवती जागरण हृदयस्थली शिव चौक पर देशभक्ति के तराने के साथ संपन्न हुआ। मां भगवती जागरण का शुभारंभ जागरण पूजन से हुआ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रफुल्ल मेहरा, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा के राष्ट्रीय मंत्री आचार्य अजय कृष्णा, भाजपा नेता अशोक बाठला, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कौशल, महाकाल की बेटी शालू सैनी, सुमित कसाना, अमित त्यागी सहित प्रमुख अतिथियों ने पूजन कर मां भगवती की ज्योति प्रज्वलित की।
प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा एवं अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा द्वारा इस जागरण का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत उनके द्वारा ही जनपद में धर्मप्रेमियों को जोड़ने के लिए किया गया था। यह जागरण पहलगाम के शहीद पर्यटकों को समर्पित किया गया।
यहां सभी ने माता रानी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई ऑपरेशन सिंदूर की कार्यवाही पर गर्व जताते हुए कहा कि इसके लिए भारत सरकार का कदम सराहनीय है। आतंकवाद के खिलाफ इससे भी कहीं ज्यादा मजबूत कार्यवाही की जानी चाहिए। पूरा देश सरकार के साथ खड़ा हुआ है। भारतीय सेना ने जो शौर्य दिखाया है, उसने उन बेटियों को न्याय दिलाने का काम किया है, जिनका सिंदूर आतंकियों ने पहलगाम में उजाड़ने का काम किया। आज पूरे देश को इस कार्यवाही पर गर्व है और देश एकजुट है।
अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा 2006 से लगातार शिव चौक पर मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा किया जा रहा है। यहां पर मुख्य अतिथियों को भगवा पटका एवं मां भगवती की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। यह सब सर पर सभी अतिथियों ने अपने बयान में कहा कि पूरी दुनिया इस समय आतंकवाद से लड़ रही है। हिंदुस्तान भी आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए कार्रवाई कर रहा है जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं हो जाता, ये लड़ाई जारी रहेगी। मां भगवती जागरण में खुशी जागरण मंडल के डायरेक्टर बृजेश कुमार द्वारा मनमोहन झांकियां के साथ-साथ मां भगवती के गुणगान किया गया और देश भक्ति के तरानों ने अलग ही माहौल बना दिया। मां भगवती के सुंदर भजनों पर मां के भक्त मंत्रमुक्ध होकर नृत्य करते दिखाई दिये।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बृजभूषण शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवम कंबोज, जिला अध्यक्ष संदीप मित्तल, युवा मंडल अध्यक्ष शुभम जोशी, जिला उपाध्यक्ष शिवम, जिला उपाध्यक्ष अनुज गर्ग, चेतन देव आर्य, मनोज चौहान, विकास चंद्र सिंह, अंकुर, अरुण कुमार, प्रदेश प्रभारी हरिओम त्यागी सहित सैंकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे। जागरण का समापन तारा रानी की कथा के पश्चात कन्या पूजन एवं हलवे चने के प्रसाद के वितरण के साथ हुआ। अंत में योगेन्द्र वर्मा ने इस आयोजन में सहयोग करने पर सभी का आभार जताया। कहा कि 2006 में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौधरी के साथ मिलकर हमने इस भगवती जागरण की शुरुआत की थी, जिसे आज तक निभाया जा रहा है।