पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन की मांग को लेकर जनजागरण कार्यशाला व वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ गोष्ठी का किया गया आयोजन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन की मांग को लेकर जनजागरण कार्यशाला व वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ गोष्ठी का किया गया आयोजन


गाजियाबाद : सोमवार को पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के शिविर कार्यालय फ्रेंड्स कालोनी ग्राम मटियाला जनपद गाजियाबाद पश्चिमांचल निर्माण पार्टी पश्चिमी व पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के संयुक्त तत्वावधान मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन की मांग को लेकर जनजागरण कार्यशाला व वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ गोष्ठी का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह व संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने किया।बैठक मे श्री मुजाहिद चौधरी चेयरमेन नगर पंचायत डासना ने मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लिया।बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डाक्टर विपिन शर्मानने कहा उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है बडी आबादी व बडा प्रदेश होने की वजह से नागरिको की सुरक्षा व्यवस्था पंगु है आये दिन लूट ,बलात्कार के मामले निरन्तर बढ रहे हैं अतः पश्चिम प्रदेश के विकास के लिए 08 करोड कीआबादी का अलग प्रदेश गठन आवश्यक है।प्रदेश मे दो ऐम्स हैं दोनो ही पूरब मे है पश्चिम मे एम्स न होने की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे स्वास्थ्य सेवाओ का अभाव है गरीब रोमियो को मंहगी चिकित्सा के लिए प्राइवेट चिकित्सालयों की शरण मे जाना पडता प्राइवेट चिकित्सा इतनी मंहगी हो गई है कई बार रोगी के परिवार वालो को अपनी जमीन अथवा घर भी बेचना पडता है। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डाक्टर रामवीर सिंह कहा बडे प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाए रखना भी कठिन है इस लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो के विकास के लिए अलग प्रदेश गठन आवश्यक है।72 % रेवेन्यू जनरेट करने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को विकास के मात्र 18% प्रतिशत धनराशि मिलती है जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो के हितो पर कुठारघात है। पश्चिम उत्तर प्रदेश मे हाईकोर्ट बैंच न होने के कारण विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिल रहा है।पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे कोई आई आई टी व आई आई एम भी नही है युवा बेरोजगार घूम रहे हैं पढे लिखे युवक मात्र 6000 रु मासिक की नोकरी करने को मजबूर हैं। सभी भर्ती कार्यालय पूरब मे हैं।जिस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा रोजगार से वंचित है।मुख्य अतिथि मुजाहिद चौधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य का गठन जरुरी है।पार्टी अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा हरे पेडों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण असन्तुलन हो रहा है अतः सभी लोग वर्ष मे कम से कम दो पेड अवश्य लगाऐ न केवल पेड लगाऐ बल्कि बडे होने तक उनकी देखभाल भी करें। वृक्षारोपण का संदेश देने के उद्देश्य से पार्टी अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने बैठक मे आये अतिथियो व भागीदारो को पारिजात के पौधे लगे गमले भेट किए बैठक को उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा विपिन शर्मा, ग्राम प्रधान मटियाला अशोक कुमार, पार्टी कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार, उपसचिव इमरान राव आदि ने सम्बोधित किया। अशोक कुमार प्रधान मटियाला, शेखर कश्यप, लोकेश पाल,राजेश चोधरी, नवीन डाक्टर अंशुल चौधरी,अनिरूद्ध प्रताप सिंह ,राहुल मोनू चौधरी, सतपाल सिंह, वेदप्रकाश, श्याम आदि ने बडी संख्या मे भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *