सामाजिक कुरीतियों को दूर करने को लेकर अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में रविवार को अखिल भारतीय जाट महासभा के सभी पदाधिकारीयों की बैठक परिक्रमा मार्ग स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित की गई । बैठक में सबसे पहले किसान मसीहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि सप्ताह मनाया मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई बैठक में आए जाट योद्धाओं ने चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए उनकी विचारधारा पर चलने का आह्वान किया गया इसके साथ ही चौधरी चरण सिंह की नीतियों और उनके द्वारा कराए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जाकर जाट समाज के युवाओं को जानकारी देने को लेकर भी चर्चा हुई वक्ताओं ने कहा कि जाट समाज के युवा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के द्वारा कराए गए समाज और देश हित के कार्यों को भूलते जा रहे हैं इसलिए उन्हें चौधरी चरण सिंह की नीतियों से अवगत कराना जरूरी है।
इसके साथ ही समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा हुई जिसमें मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने, दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने, इसके साथ ही फिजूल खर्ची बंद करने, समाज के युवाओं का ध्यान पढ़ाई की ओर आकर्षित करने, पर ध्यान देने की बात कही गई। चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के साथ-साथ बिजनौर के जिलाधिकारी मुरादाबाद के कमिश्नर रहे मुजफ्फरनगर निवासी जाट समाज के आईएएस अधिकारी एसके वर्मा के निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई इसके साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर पूर्व आईएएस अधिकारी स्वर्गीय एसके वर्मा की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया । अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती वंदना, अखिल भारतीय जाट महासभा के संरक्षक एडवोकेट चंद्रवीर सिंह दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजवीर मलिक भी इस बैठक शामिल हुए साथ ही युवा के जिलाध्यक्ष कार्तिक राठी, अखिल भारतीय जाट महासभा के द्वारा यशपाल राठी , अंकुर खोकर, सुशील कुमार को ग्राम अध्यक्ष और गोपाल को खतौली ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया ।
बैठक में सब समिति से यह भी निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारी भरतपुर जाकर पूर्व विधायक और जाट समाज का सम्मान दीपा चौधरी को पगड़ी पहनकर सम्मानित करेगी