पर्यावरण की रक्षा ही सुखी भविष्य की सुरक्षा है, पेड़ अवश्य लगाए- सुभाष चौहान

पर्यावरण की रक्षा ही सुखी भविष्य की सुरक्षा है, पेड़ अवश्य लगाए- सुभाष चौहान

चरथावल विधानसभा के विभिन्न स्थानो पर हुई आकस्मिक मृत्यु एवं बीमार लोगों से मिलकर सुख दुख में हुए शामिल

चरथावल विधानसभा के दूधली ग्राम में बृजपाल दरोगा जी के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने गांव वासीयो से अपील की कि पर्यावरण यानी हमारा आसपास का परिवेश हमारी पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है । यह हमें जीने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे की हवा पानी भोजन और आश्रय प्रदान करता है । इस अवसर पर सुभाष चौहान ने कहा कि साथ ही पर्यावरण आवश्यक परिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखता है जिससे सभी जीव जीवित रह पाते हैं । उन्होंने बताया कि पर्यावरण से अनेक प्रकार के फायदे हैं पर्यावरण हमारे स्वास्थ्य अर्थव्यवस्था और समाज के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है । इसलिए हमें वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए । सुभाष चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ष लाखों पौधे लगाने में सहयोग करती है । हमें भी इस मुहीम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए एवं सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन पौधों की अच्छे से देखरेख भी करनी चाहिए


इस अवसर पर सुभाष चौहान ने गांव वासियों से वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन के विषय में भी अवगत कराया और कहा की यदि किसी के कागजों में कुछ कमी हो तो वह आवश्यक फॉर्मेलिटी पूरी कर दे यदि किसी को कोई दिक्कत आ रही है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है वह अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निदान करा देंगे ।
सुभाष चौहान ने कहा कि यदि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य से संबंधित सरकारी अस्पताल में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो रही है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है वह उनकी समस्या का समाधान अधिकारियों से मिलकर करा देंगे ।
आज वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान ने चरथावल विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर हुई आकस्मिक मृत्यु एवं बीमार हुए व्यक्तियों के घरों पर जाकर लोगों का सुख दुख भी जाना ।
सुभाष चौहान के साथ राम भूल सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, बृजपाल सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, सतीश कैप्टन, अरुण प्रताप सिंह, सुधीर यादव, शोभित पुंडीर ग्राम दूधीली प्रधान, किशन पाल सिंह, प्रेमपाल सिंह बीडीसी सदस्य, मदन राणा, हवलदार सिंह,पवन सिंह पूर्व प्रधान, सत्यवान सिंह, कुलदीप सिंह, जयपाल फौजी, महिपाल सिंहफौजी एवं अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *