पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का मनाया गया अनोखा जन्मदिन
बैंड बाजा और समर्थकों की भीड़ के साथ आया समर्थक अभिनव काकरान

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संजीव बालियान का 53वां जन्मदिवस बड़े ही अनोखे अंदाज से बनाया गया है जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री के ए टू ज स्थित आवास पर सुबह दिन निकलते ही उन्हें बधाई देने वाले समर्थकों का तांता लग गया कोई समर्थन केक तो कोई मिठाई का डिब्बा तो कोई बुके लेकर संजीव बालियान को बधाई देने पहुंचा एक समर्थक ने तो उन्हें क्रिकेट की किट भी भेंट की..

दोपहर के समय में अभिनव काकरान निवासी वाजिदपुर कवाली बैंड बाजे फूल और मालाओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर पहुंचा इस समय हजारों समर्थकों की भीड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास पर देखने को मिली कुछ समर्थक तो बंद बजे के साथ नाचते हुए नजर आए इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को फूल माला पहनकर उन्हें अनोखे अंदाज में जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी गई। मीडिया से बात करते हुए संजीव बालियान के समर्थक अभिनव काकरान ने कहा कि संजीव बालियान इस तरह का जन्मदिन डिजर्व करते हैं क्योंकि वह नेता है और पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक बड़े नेता है। उन्होंने कहा कि भले ही वह चुनाव हार गए हैं लेकिन हमारे मंत्री संजीव बालियान अब भी हैं। और आगे भी रहेंगे हम लोग संजीव बालियान को बेहद प्यार करते हैं इसलिए यहां हजारों समर्थकों की भीड़ पहुंची है सुबह से लेकर शाम तक समाजसेवी उद्योगपति नेता और आम जनता के साथ समर्थकों की भीड़ लगातार संजीव बालियान के आवास पर मौजूद है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें जन्मदिन की बधाई दी जा रही है आज उनका 53 वां जन्म दिवस है। क्योंकि उन्होंने कभी पहले जन्मदिन नहीं मनाया लेकिन आज उनके समर्थक उनका जन्मदिन मनाने आए हैं तो उन्हें अच्छा लग रहा है यह जनता का प्यार है। उन्होंने कहा कि यह तो बैंड बाजा मेरी शादी में बजा था या फिर आज मेरे जन्मदिन पर बजा है।
इस दौरान अभिनव काकरान (वाजिदपुर कवाली) जानसठ, चंद्र प्रकाश बालियान, डॉ वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष, समाजसेवी भीमसेन कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, मोहित राठी, मनीष पंवार, अनुज काकरान, रोबिन काकरान, अंकुर काकरान, रिंकू काकरान, रवि काकरान, अरिहंत काकरान, रवि काकरान, आदित्य काकरान, हर्ष काकरान, राहुल ठाकुर आदि सैकड़ो समर्थक समाजसेवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे