फर्जी पुलिस कर्मी ने एक महिला को शादी का झांसी देकर नकदी और लाखों के जेवरात हडपे
पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस की वर्दी व अन्य सामान बरामद

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला के द्वारा पिछले दिनों थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया था कि नौशाद त्यागी उर्फ रिक्की त्यागी उर्फ राहुल त्यागी पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम मुर्दा पट्टी कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ने अपना नाम बदलकर और खुद को पुलिस विभाग सिपाही बताकर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये है। और उसे धोखाधडी करते हुए उसके 2 लाख 75 हजार रूपये नगद व 3 लाख से अधिक के जेवर हडप लिये हैं। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 223/2025 धारा 316(2), 69, 351(3), 204, 205, 319(2) बीएनएस दर्ज करते हुए उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना कोतवाली नगर पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। एसएसपी द्वारा गठित पुलिस टीम ने मंगलवार 1 जुलाई 2025 को आरोपी नौशाद त्यागी को चरथावल रोड से न्याजूपुरा रोड मोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 पुलिस की वर्दी व 1 पिट्ठु बैग जिसमें ( 01 पुलिस की वर्दी , सीटी डोरी, उ0प्र0पु0 बैच, बैल्ट, नेम प्लेट व एक पुलिस कैप) बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि उसने पुलिस की एक वर्दी खरीदी थी जिसे पहनकर व लोगों पर रौब गालिब करता था तथा अपना नाम बदलकर महिलाओं से धोखाधडी करता था। उसके द्वारा एक महिला को अपना नाम राहुल त्यागी व स्वंय को पुलिस में बताकर उसे विश्वास में लिया तथा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा महिला से पैसे व जेवर आदि भी ले लिए। आरोपी के फोन की जांच पर फोन में कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले जिनके सम्बन्ध में पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपना नाम बदलकर व स्वंय को पुलिस में बताकर अन्य कई महिलाओं से धोखाधडी की गयी है। आज वह कहीं बाहर भागने के फिराक में था कि पुलिस द्वारा उसे पकड लिया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम बदलकर तथा स्वंय को पुलिस में बताकर महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा उससे रूपये व जेवर हडप लेना स्वीकार किया गया।
