इंडियन पोटाश लिमिटेड यूनिट तितावी शुगर कॉम्पलैक्स में किया गया वृह्द वृक्षारोपण (एक पेड मां के नाम) अभियान का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर : बुधवार को इंडियन पोटाश लिमिटेड यूनिट तितावी शुगर कॉम्पलैक्स में वृह्द वृक्षारोपण (एक पेड मां के नाम) अभियान का शुभारम्भ मिल के इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह ने पेड लगाकर किया । इस अभियान के अन्तर्गत मिल द्वारा लगभग 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा इस अभियान में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड, श्रम विभाग तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिल के अन्य अधिकारी श्री शशांक श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष मानव संसाधन एवं विधि, करमवीर सिंह विभागाध्यक्ष (गन्ना), शितान्सु कुमार विभागाध्यक्ष (इंजीनियरिंग), कपिल देव सहायक प्रबन्धक (EHS) व अन्य कर्मचारियों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया ।
बात करना बन्द करो, पौधे लगाना शुरू करो