माइक्रोटेक ने किया नया इनवर्टर लॉन्च, वाईफाई से होगा कनेक्ट मोबाइल पर दिखेगा पूरा स्टेटस

माइक्रोटेक ने किया नया इनवर्टर लॉन्च, वाईफाई से होगा कनेक्ट मोबाइल पर दिखेगा पूरा स्टेटस

जनपद मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग 58 स्थित होटल वेलविस्टा में इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक में बेहतर परफॉर्मेंस करने वाली कंपनी माइक्रोटेक की ओर से मुजफ्फरनगर के डिस्ट्रीब्यूटर के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के अधिकारियों के द्वारा लॉन्च किए गए नए इनवर्टर और अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी दी और इसके साथ ही डिस्ट्रीब्यूटर्स को होने वाले लाभ की भी जानकारी दी
कंपनी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के सेल्स मैनेजर आबिद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हमने मुजफ्फरनगर में माइक्रोटेक डीलर्स कार्यशाला आयोजित की है जिसमें 175 डीलर ने भाग लिया जिसमें सभी डीलर्स को माइक्रोटेक की ओर से लॉन्च किए जाने वाले नए प्रोडक्टों की जानकारी दी गई और कुछ नए प्रोडक्ट लॉन्च भी किए गए हैं इनवर्टर इंडस्ट्री के अंदर हमने कुछ नए इनवर्टर प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जो अभी इंडस्ट्री में किसी ने लॉन्च नहीं किया वह इनवर्टर लिथियम बैटरी को सपोर्ट करेगा इसके अंदर चार्जिंग ऑप्शन भी रहेंगे उसमें लिथियम बैटरी भी लगा सकते हैं लेड एसिड बैटरी भी लगा सकते हैं। और उसके चार्जिंग ऑप्शन भी रहेंगे । और एक नया प्रोडक्ट हम लॉन्च करने जा रहे हैं नॉक्स में वाई-फाई जो इस इंडस्ट्रीज का हाईटेक प्रोडक्ट होगा जो आपके मोबाइल से कनेक्ट होगा और आप उसको ऐप के थ्रू ऑपरेट कर सकते हैं। उसमें वह बैटरी का स्टेटस भी बताएगा की कितनी बैटरी है कितना करंट बाकी रह गया है कितनी बैटरी चार्जिंग हो रही है कितना स्टेटस है और कितना लोड चल रहा है यह सारा स्टेटस आप अपने मोबाइल से देख सकते हैं। माइक्रोटेक 1984 में लांच हुई थी पहले कंप्यूटर प्रोडक्ट बनाती थी 2001 में हमने पावर इंडस्टरीज में कदम रखा और इनवर्टर लॉन्च किया आज हम इनवर्टर इंडस्ट्री के अंदर इन नंबर वन कंपनी है क्योंकि सबसे ज्यादा इनवर्टर बेचते हैं उसका रीजन क्या है क्योंकि नंबर वन सर्विस प्रोवाइडर हैं हम। इस समय हमारे 12 करोड़ सेटिस्फाई कस्टमर हैं। हमारा मकसद इस कार्यशाला में नए प्रोडक्ट लॉन्च करना था और हमने सोलर में में प्रोडक्ट लॉन्च किया कुछ इनवर्टर में प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं और हमने लिथियम बैटरी लॉन्च की है बैटरी इंडस्ट्रीज में आने वाला समय पूरी तरह से शिफ्ट होने वाला है जो लिथियम बैट्री पर जाएगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *