मुजफ्फरनगर पुलिस ने भारी संख्या में अवैध हथियारों के साथ चार अवैध हथियार तस्करों किया गिरफ्तार
यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव में इस्तेमाल के लिए की जा रही थी हथियारों की तस्करी 
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना नगर कोतवाली पुलिस ने चार अवैध शास्त्र विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध पिस्तौल 32 बोर, एक रिवाल्वर 9 MM, पांच देसी तमंचे 315 बोर, एक मस्कट बंदूक 12 बोर, एक मस्कट बंदूक 315 बोर, एक स्कूटी एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होने के लिए इन अवैध हथियारों की तस्करी करने के लिए यूपी में आए थे।
दरअसल मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां 1 अगस्त की रात्रि को थाना नगर कोतवाली पुलिस की टीम चरथावल न्याज़ूपुरा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि काली नदी के पुल के पास एक व्यक्ति अवैध शस्त्र के साथ खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी सवार दो और मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति को दबोच लिया जिसमें पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुभाष उर्फ कालू पुत्र सरदारा निवासी गांव जोली थाना भोपा मुजफ्फरनगर, हुसैन खान उर्फ हुसैन मोहम्मद पुत्र शमीम अब्बास निवासी सदर बाजार करनाल, नासिर हुसैन पुत्र ताहिर हुसैन निवासी जय हिंद नगर बरखेड़ा पठानी थाना गोविंदपुरा जनपद भोपाल मध्य प्रदेश के रूप में हुई है जिनके कब्जे से पुलिस ने 3 अवैध पिस्टल ,1 रिवाल्वर और 5 तमंचे, 2 मस्कट, 4 मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है । पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा अवैध शास्त्रों का व्यापार करते हैं और एक अन्य व्यक्ति सुधीर निवासी जोली थाना भोपा को पिस्टल देने के लिए बुलाया है इसके बाद पुलिस टीम के द्वारा जौली रोड से आरोपी सुधीर पुत्र महकाब निवासी अंबेडकर गली नंबर एक बर्फ खाने वाली गली फौजी जाटव का मकान कोड़ा नई मंडी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी एसएसपी ने यह भी बताया कि उक्त लोग उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होने के लिए इन अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में मुकदमे दर्ज है