केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अर्न्तगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त किसानों के बैंक खातों में की हस्तान्तरित

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अर्न्तगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त किसानों के बैंक खातों में हस्तान्तरण की गई । इस उपलक्ष में इण्डियन पोटाश लिमिटेड, इकाई रोहाना कलां द्वारा अपने प्रधानमंत्री किसान समृधि केन्द्र पर क्षेत्र के समस्त किसाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें मिल के इकाई प्रमुख लोकेश कुमार, रोहाना कलां गन्ना समिति चेयरमैन अनिल त्यागी, गन्ना विभागाध्यक्ष अरविन्द कुमार व मिल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भारी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित किसान उपस्थित रहें ।
इस अवसर पर इण्डियन पोटाश लिमिटेड, इकाई रोहाना कलां के इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के प्रयास द्वारा आई०पी०एल० मुख्यालय के सौजन्य से रोहानाकलां गन्ना समिति के चेयरमैन अनिल त्यागी व क्षेत्रीय किसानों की मांग पर एक आर0ओ0 वाटर कूलर प्रधानमंत्री किसान समृधि केन्द्र के बाहर रोड़ पर स्थापित किया गया। जिससे आने-जाने वाले व्यक्तियों को स्वच्छ व ठण्डा पानी पीने को मिल सकें। आर0ओ0 वाटर कूलर का शुभारम्भ क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्ग किसानों द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त किसान भाईयों द्वारा उक्त कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रसंशा की गई और प्रधानमंत्री किसान समृधि केन्द्र के बाहर रोड़ पर आर0ओ0 वाटर कूलर को स्थापित कराने के लिए इकाई प्रमुख लाकेश कुमार को बधाई दी।