कांवड़ मेले के दौरान संम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचने मेँ दो मौलाना गिरफ्तार पाकिस्तान का वीडियो मध्य प्रदेश तक किया था वायरल

कांवड़ मेले के दौरान संम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचने मेँ दो मौलाना गिरफ्तार

पाकिस्तान का वीडियो मध्य प्रदेश तक किया था वायरल

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना ककरौली थाना पुलिस ने कावड़ यात्रा के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के मामले में पिछले 12 दिनों में अब तक 17 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। सांप्रदायिक माहौल खराब करने वालों की गिरफ्तारी की कड़ी में इस इस बार पुलिस ने मदरसों मेँ पढ़ाने वाले दो मौलानाओ को गिरफ्तार किया है। पुलिस और कई जाँच एजेंसियां इस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है ।

थाना काकरोली पुलिस द्वारा शनिवार गिरफ्तार किये गए दो आरोपी मौलाना इमरान निवासी मुरादाबाद व हाफिज दानिश निवासी मुज़फ्फरनगर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से बरामद फोन को FSL जाँच के लिये लैब में भेज दिए है। इनके द्वारा कई सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुपो में पाकिस्तान की कत्ले आम की एक वीडियो को यूपी के मुरादाबाद की बताकर वायरल किया गया था और ऐसे समय में जिस समय हाईवे पर करोड़ों की संख्या में शिव भक्त कावड़िया अपने घंटे में स्थान की ओर जा रहे हो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रच कर सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का प्रयास किया गया था जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मौलाना इमरान मध्य प्रदेश में मदरसे में पढ़ाता है वही हाफिज दानिश भी मदरसे में पढ़ाने का कार्य करता है

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा के दौरान DIG सहारनपुर अभिषेक सिंह के द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश में दंगा भड़काने की एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया था । जिसमें व्हाट्सएप ग्रुपो के जरिए पाकिस्तान की एक पुरानी सनसनीखेज वीडियो जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा अपनी पत्नी बच्चों को बुरी तरह काट कर मौत के घाट उतार रखा था और खून खराबी की इस वीडियो को गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के गांव शाहपुर की बताकर वायरल की गई थी जिसके साथ एक ऑडियो भी व्हाट्सएप ग्रुपो में वायरल किया गया था जिसमें कहा गया था कि मंसूरपुर सहित आसपास के कई गांवों में बजरंग कल के कुछ लोगों ने मुसलमान के घर में घुसकर मार काट शुरू कर दी है इस ऑडियो में ये संदेश भी दिया गया था कि मुसलमान लोगों की अब तक 50 से ज्यादा हत्या की जा चुकी है। इस मामले में पुलिस ने 21 जुलाई को कावड़ यात्रा के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि कावड़ यात्रा में विघ्न डालने के लिए कुछ लोगों का इरादा था कि मुस्लिम लोगों को भड़का कर आतंकवादी लाइन वुल्फ अटैक को अंजाम दिया जा सके इसलिए इस ऑडियो और वीडियो को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में विशेष संप्रदाय के लोगों के व्हाट्सएप ग्रुपो में वायरल किया गया था।

इस मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मुजफ्फरनगर पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी के रूप में इस घटना को देखा जा रहा है क्योंकि अगर यह कार्यवाही समय से ना होती तो पश्चिम उत्तर प्रदेश दंगों की आग में जल सकता था

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *